Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा : कलेक्टर के निर्देश पर अमानक प्लास्टिक का उपयोग करने वाले...

दंतेवाड़ा : कलेक्टर के निर्देश पर अमानक प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर लगा जुर्माना

76
  • लगभग 20 हजार रूपये का वसूला जुर्माना, 21 किलो अमानक प्लास्टिक किया जप्त

दंतेवाड़ा, 11 फरवरी 2023 : कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद, दंतेवाड़ा, किरंदुल, बचेली और नगर पंचायत बारसूर के साप्ताहिक बाजार एवं नगर को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा दल गठित कर जुर्माने की कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में अमानक प्लास्टिक, कैरी बैग का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर लगभग 20 हजार रूपये का जुर्माना एवं 21 किलो अमानक प्लास्टिक कैरी बैग जप्त किया गया। बता दें के जिला प्रशासन की इस कार्यवाही व लगातार दी जा रही समझाइश के बाद आज बाजार में कुछ दुकानदारों द्वारा वैकल्पिक कैरी बैग का उपयोग करते हुए भी देखा गया। कलेक्टर नंदनवार ने कहा कि वातावरण और जिले को स्वच्छ बनाने में दुकानदार व नागरिक सहयोग देवे, यह हम सब की जिम्मेदारी है।

दुकानदार व विक्रेता अमानक प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करें। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी, जिसमें नियम का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अब और कड़ी कार्यवाही होगी। इस कार्यवाही में संबंधित अनुभाग के एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारी, पुलिस के जवान शामिल थे।