Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा : निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की सूचना

दंतेवाड़ा : निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की सूचना

68

दंतेवाड़ा 09 जनवरी 2023 : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के संदर्भ में दंतेवाड़ा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 88-दंतेवाड़ा के 273 मतदान केन्द्रों में 05 जनवरी 2023 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन प्रारूप-16 में किया गया। अंतिम प्रकाशन पश्चात दंतेवाड़ा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 88- दंतेवाड़ा में पुरुष मतदाता- 85970, महिला मतदाता- 95793 कुल 181763 मतदाता हैं।