Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा: मंत्री कवासी लखमा ने स्कूली बच्चों से की आत्मीय बातचीत,सुजाता बोली...

दंतेवाड़ा: मंत्री कवासी लखमा ने स्कूली बच्चों से की आत्मीय बातचीत,सुजाता बोली मैं बनूंगी कलेक्टर

63

दंतेवाड़ा, 09 फरवरी 2023 : प्रदेश के वाणिज्य कर आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान भैरमबंद ग्राम के स्कूली बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे आत्मीय बातचीत की। इस दौरान मंत्री लखमा ने इन स्कूली बच्चों रिषभ, अनुराग, और सुजाता से उनके स्कूल में संचालित गतिविधियों, स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता आदि के बारे में पूछा।

मंत्री ने इन बच्चों से पूछा कि आगे भविष्य में क्या बनना चाहते हो, जिस पर एक छात्र ने शिक्षक, एक ने फोटोग्राफर और सुजाता ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कलेक्टर बनने की इच्छा जताई। जिस पर मंत्री लखमा ने खुश होकर ताली बजाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मंत्री लखमा ने हाईस्कूल जा रही कक्षा 9वीं की छात्राए कुमारी पूजा, दिव्या और ज्योति से भी चर्चा की। छात्राओं ने बताया कि वे गांव से 5 किलोमीटर दूर स्कूल जा रही हैं, जिस पर मंत्री लखमा ने इन छात्राओं शासन द्वारा सायकल दिये जाने की जानकारी ली, छात्राओं ने बताया कि इन्हें सायकल प्रदान की गयी है।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण सहित सीईओ जिला पंचायत ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।