Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य...

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

54

रायपुर 6 जनवरी 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की ।मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने नववर्ष 2023 की बधाई देते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ का वर्ष 2023 का कैलेंडर भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए नवीन वर्ष में न्यायालयीन दायित्वों के कुशलता पूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रजनीश बघेल, अब्दुल वहाब, अरविंद दुबे, सु दीपाली पांडेय, शशांक ठाकुर, नितांश जयसवाल, मनोज वर्मा सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।