नई दिल्ली : देश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच इंडियन आर्मी ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें जवानों को कोविड प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है। वहीं, लक्षण वाले जवानों का कोरोना टेस्ट करने और पॉजिटिव आने पर 7 दिनों के लिए क्वारैंटाइन करने के आदेश दिए गए हैं।
इधर, भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर 3 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में कोविड की स्थिति और तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर के लिए एक नई सलाह जारी कर सकता है।
कोरोना से जुड़े अपडेट्स…
दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन को सरकार की मंजूरी, बूस्टर के तौर पर लगेगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल से सभी यात्री मास्क पहनेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को देश के ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना और सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत ने दूसरे देशों को भी वैक्सीन दी। देश में 4 टीकों का उत्पादन हो रहा। हमें सतर्क रहने की जरूरत है।







