Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन

छत्तीसगढ़: विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन

70

धमतरी : छत्तीसगढ़ से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से आज निधन हो गया है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। बता दें की, मंडावी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक थे। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे।

इस बाबत राज्य कांग्रेस संचार विंग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, मंडावी (58) को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके पड़ोसी द्वारा धमतरी शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया है। बता दें की मंडावी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 90 के दशक में युवा कांग्रेस में से की थी। वे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। इसके बाद 1998 में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए थे।

कोरबा में वंदना विद्युत संयंत्र की चिमनी की गई ध्वस्त, चल रही डिस्मेंटल की प्रक्रिया

वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन की पुष्टि कलेक्टर पीएस एल्मा ने भी की है। आज यानी रविवार सुबह करीब सवा छह बजे मंडावी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें धमतरी के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि, मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की।