bjp पार्षद दिलीप को टुकड़ो में काटने की धमकी : पत्नी व पुरुष मित्र ने SDM कोर्ट परिसर में धमकाया : एफआईआर दर्ज…

117


bjp पार्षद दिलीप को टुकड़ो में काटने की धमकी : पत्नी व पुरुष मित्र ने SDM कोर्ट परिसर में धमकाया : एफआईआर दर्ज…


कोरबा।।

भाजपा पार्षद दिलीप दाश पिता त्रिनाथ दाश उम्र 36 वर्ष,निवासी आदर्श नगर कुसमुण्डा के विरुद्ध पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद दिलीप ने अपनी पत्नी सुष्मिता दाश और उसके पुरुष मित्र राम साहू के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।
दिलीप दाश ने पुलिस को बताया है कि विगत 02 वर्षों से पत्नी उसके पुत्र को लेकर मुझसे पृथक रह रही है। दिनांक 02.07.26 को दोपहर लगभग 01 बजे पत्नी सुष्मिता दाश व उसके पुरुष मित्र राम साहू द्वारा एसडीएम कोर्ट परिसर में गाली-गलौच करते हुए जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

दिलीप का गंभीर आरोप है कि उसकी पत्नी राम साहू पुरुष मित्र के साथ मिलकर कई तरह के अवैध कार्य में संलिप्त होने की जानकारी होने पर वह अपने पुत्र के भविष्य को देखते हुए कि पत्नी के साथ मेरे पुत्र के भविष्य पर बुरा प्रभाव न पड़े, इस मंशा से अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालय में सर्च वारंट का आवेदन किया गया था। सर्च वारंट आवेदन पर चौकी मानिकपुर द्वारा पत्नी सुष्मिता व पुत्र आरव दाश को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया था। न्यायालय के कोर्ट से निकलने पर पत्नी उसे देख कर गाली-गलौच करने लगी, व बोलने लगी तू मुझसे आरव को कैसे संरक्षण में लेगा, मैं देखती हूं तू कैसे लेता है। तब दिलीप द्वारा बोला गया कि- इन सब का फैसला न्यायालय करेगा, न्यायालय में बात करेंगे। इतने में पत्नी का पुरुष मित्र राम साहू बोला न्यायालय क्या फैसला करेगा, मैं तेरा फैसला करूंगा कहते हुए गाली-गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि तूझे तो मैं टुकड़े-टुकड़े काटकर फेंक दूंगा, कहते हुए धमकाने लगा। पत्नी बोली कि तूझे तो मैं झूठे केस में फंसा कर रहूंगी, तू कैसे ऑरव को संरक्षण में लेता है देखती हूं, और अपमान जनक बात की और उसका पुरुष मित्र मारने हेतु उतारू हो रहा था जो कि आदतन अपराधी है। दिलीप ने बताया कि वह किसी तरह वहां से अपने इज्जत, मान-सम्मान बचाकर भगा क्योंकि वहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। पत्नी व राम साहू के उक्त कृत्य को उसके साथ गए मित्र देख व सुन रहे थे। दिलीप दाश के आवेदन पर सिविल लाइन, रामपुर थाना में आरोपी पत्नी सुष्मिता दाश व उसके पुरुष मित्र राम साहू के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 3(5) BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।