Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बीजापुर : मिर्च की खेती से किसानों की जीवन में आई खुशहाली

बीजापुर : मिर्च की खेती से किसानों की जीवन में आई खुशहाली

106

बीजापुर : ग्राम चंदूर में किसानों के द्वारा पूर्व में लगभग 80-85 एकड़ में वर्षा आधारित मूंग की खेती की जाती थी जिसके कारण कृषकों का फसल उत्पादन एवं रकबा हर वर्ष प्रभावित होता था। परंतु जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास से डीएमएफ मद से सामूहिक खेती हेतु लगभग 85 एकड़ में मिर्च की खेती हेतु फेंसिंग किया गया है जिसमें 35 कृषक सम्मिलित हैं।

कृषकों को डीएमएफ मद के द्वारा ही समूहों में सिंचाई हेतु बोरवेल, पंप, ड्रिप लाईन एवं मल्चिंग की सुविधा दी गई है। पहले मूंग की खेती करने पर कृषकों को प्रति एकड़ लागत लगभग 5 से 6 हजार होती थी एवं उसके विरूद्ध आय लगभग 20 से 25 हजार प्राप्त होती थी। जोकि बहुत कम थी, वर्तमान में मिर्च की खेती के द्वारा कृषकों को प्रति एकड़ लागत 30 से 40 हजार एवं आय लगभग 1 लाख 25 हजार तक हुई।

पिछले वर्ष की सफलता से सभी किसान अत्यंत उत्साहित है एवं इस सफलता को ध्यान में रखते हुए इस बार भी भारी उत्साह के साथ मिर्च की खेती हेतु तैयारी कर रहे हैं। साथ-साथ पड़ोसी ग्रामों के किसान भी मिर्च की खेती करने हेतु उत्साहित हुए हैं।