बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा शुरू, प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई यात्रा को हरी झंडी

23

बंगाल  : पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर से शुरू हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बंगाल में इस यात्रा का नाम बदलकर ‘सागर से पहाड़ तक’ कर दिया गया है।

कोरबा// कर्ज में डूबे व्यपारी ने की खुदखुशी…घंटा घर क्षेत्र में करते थे दुकान का संचालन

भारत जोड़ो यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को उत्तर बंगाल के कर्सियांग, दार्जिलिंग में कार्यक्रम का आयोजन होगा और भारत जोड़ो यात्रा यहां समाप्त होगी। बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा में तृणमूल कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आलोचना की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तृणमूल को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।