भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमत, सब्सिडी में कटौती पर मछुआरों से चर्चा की

24

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 12वें दिन की शुरुआत करने से पहले सोमवार तड़के यहां वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय से बातचीत की. गांधी ने सुबह-सुबह मछुआरों से मुलाकात की और ईंधन के बढ़ते दामों, सब्सिडी में कटौती, कम होते मत्स्य भंडार तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान सहित विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की.