Wednesday, September 9, 2026
Home Uncategorized बेमेतरा : दशहरा पर्व एवं ईद-ए-मिलाद के लिए दण्डाधिकारी नियुक्त

बेमेतरा : दशहरा पर्व एवं ईद-ए-मिलाद के लिए दण्डाधिकारी नियुक्त

84

बेमेतरा 03 अक्टूबर 2022 : जिलादण्डाधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक आदेश जारी कर विजयादशमी दशहरा पर्व एवं मिलाद-उन-नबी के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के सभी चार अनुविभाग में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दायित्व सौंपा गया है।

बेमेतरा अनुविभाग के लिए युगल किशोर उर्वशा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा, साजा अनुविभाग के लिए धनराज मरकाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नवागढ़ अनुविभाग के लिए प्रवीण तिवारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं बेरला अनुविभाग के लिए संदीप ठाकुर अनुविभागी अधिकारी राजस्व शामिल है। सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुलिस विभाग के समन्वय बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में सतत् निगरानी करेंगे।