Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोंडागांव आईटीआई कोण्डागांव में 13 फरवरी को अप्रेन्टिसशिय मेला का आयोजन

आईटीआई कोण्डागांव में 13 फरवरी को अप्रेन्टिसशिय मेला का आयोजन

94

कोण्डागांव, 09 फरवरी 2023 : जोंधरापदर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव में 13 फरवरी सोमवार को प्रातः 10 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिय मेला का आयोजन किया गया है।

अधीक्षक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त मेले में आईटीआई के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को औद्यौगिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं से संबंधित ऑनलाईन पंजीयन तथा राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिय से संबंधी जानकारी दी जायेगी। जिससे आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर मिल सके।