Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं : नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं : नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा

85

रायपुर दिनांक 12 फरवरी 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं : जिला-रायपुर, विधानसभा-अभनपुर

ग्राम-तामासिवनी

ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
भेलवाडीह-उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी।
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृति।
गोबरा नवापारा में मुक्तिधाम का निर्माण।
ग्राम-खोरपा

ग्राम चोरपा में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।
ग्राम खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जायेगा।
अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर की जायेगी।
ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे को गौरव पथ निर्माण।
शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्वर्गीय श्री आशाराम डहरिया जी के नाम पर किया जाएगा।
खोरपा में आई.टी.आई. के भवन का निर्माण किया जाएगा।