कोरबा : दिनांक 14 जनवरी 2023 : विधानसभा- पाली तानाखार, जिला-कोरबा
ग्राम पिपरिया
ग्राम पिपरिया के प्रमुख हाट-बाजार में शेड निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम पिपरिया में नवीन बालक छात्रावास खोला जायेगा।
पसान में जिला सहकारी बैंक के शाखा की स्थापना की जायेगी।
अमझर से जरौंधा सीमा (MCB) तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम पंचायत अरसिया में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
मोरगा में 36 के.वी. विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
कोरबी एवं घुचापुर में हाथी प्रभावित क्षेत्रों हेतु रेस्क्यु सेंटर की स्थापना की जायेगी।
नगर पंचायत पाली में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।
कापूबहरा में पुल निर्माण की घोषणा।
तुलबुल (कर्री) में पुल निर्माण की घोषणा।
ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन की घोषणा।
मुख्यमंत्री ने अनिता राज को बीएड की पढ़ाई के लिए 50 हजार रूपए और छत्रराम पटेल को पीएचडी की पढ़ाई के लिए 01 लाख रूपए देने की घोषणा की।
ग्राम लाफा
पाली के मुख्य बाजार में शेड निर्माण।
चैतुरगढ़ के देवी स्थल में यात्री प्रतिक्षालय एवं सड़क चौड़ीकरण।
पाली में 50 बिस्तर अस्पताल को सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा।
औराभाटा नाला में पुल निर्माण।
लाफा मे 60 सीटर कन्या छात्रावास।
लाफा में ठाकुर देव की स्थापना।
लाफा में 36 के.व्ही. विद्युत स्टेशन।
पाली-तानाखार
विभिन्न समाजों के भवन निर्माण के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति।