Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल अनुसुईया उइके को जैजपुर को नवीन उपखण्ड बनाने के संबंध में...

राज्यपाल अनुसुईया उइके को जैजपुर को नवीन उपखण्ड बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया

85

रायपुर, 28 सितम्बर 2022 : राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में नवीन जिला सक्ती के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव प्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर चंद्रा ने राज्यपाल से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के समस्याओं से अवगत कराया। चंद्रा ने बताया कि सक्ती को नवीन जिला बनाया गया परंतु अनुभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का नवीन उपखण्ड जैजैपुर को नहीं बनाया गया है। इसलिए जैजैपुर तहसील के दूरस्थ गांवों के लोगों को मजबूरन अनुभाग मुख्यालय सक्ती जाना पड़ता है। इससे इन दूरस्थ गांव के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

चंद्रा ने राज्यपाल उइके को जैजैपुर को भी अनुभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का नवीन उपखण्ड बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल के अन्य सदस्य रमेश चंद्रा, महेंद्र चंद्रा, कमल भार्गव, महेश साहू, चेतन बंजारे आदि उपस्थित थे।