Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कार्यपालन निदेशक बिलासपुर श्री धर से कांग्रेस महामंत्री फरीद खान ने...

कोरबा// कार्यपालन निदेशक बिलासपुर श्री धर से कांग्रेस महामंत्री फरीद खान ने की सौजन्य भेट…नये पदस्थापना की दी बधाई…एवं कटघोरा क्षेत्र में बिजली संबधित मुद्दे पर की विस्तारित चर्चा…

167

कोरबा/कटघोरा :-

आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के महामंत्री श्री फरीद खान ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के नवपदस्थ कार्यपालक निदेशक श्री धर से मिलकर नवपदस्थापना की पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई व सुभकामना ज्ञापित किया। तथा कटघोरा क्षेत्र में हो रहे बिजली की आँख मिचौली, व क्षेत्र के जनता जनार्दन को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।

बारिश के मौसम में बिजली बंद होने की शिकायत आम बात है। थोड़ी सी हवा चली या फिर पानी गिरा तो सबसे पहले बिजली चली जाती है। तब शुरू होती है लोगों की परेशानी । बिजली गुल होने के बाद आमतौर पर नगर के साथ साथ,ग्रामीण क्षेत्रो में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

नवपदस्थ कार्यपालन निदेशक श्री अंजन धर

इस सम्बंध में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए विधुत विभाग में कसावट लाने तथा लोगो की परेशानियों का निराकरण करने हेतु आग्रह किया। कार्यपालन निदेशक श्री धर ने आश्वाशित किया और विभाग में कसावाट लाने के साथ-साथ लोगो को होने वाली परेशनियों का जल्द-से जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया हैं।

शशक्त निर्णय :-

बताते चले इससे पहले श्री अंजन कुमार धर रायपुर में पदस्थ थे। वे अपने कार्य शैली से जाने जाते हैं। अपने कार्यभार क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही का अपना लोहा मनवा चुके श्री धर के पदस्थापना से निश्चित ही कार्यो में कसावट आयेगी।