कोरबा// बंद कमरे में मिली चालक लाश…मामला संदिग्ध…पढ़े पूरी खबर

148

ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कोरबा।।

चांपा निवासी एक ड्राइवर की लाश बालकोनगर थानांतर्गत बेलगरी बस्ती स्थित किराए के मकान में मिली है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिला अंतर्गत चांपा निवासी मोहम्मद अकबर 40 वर्ष वाहन चलाता था। अक्सर वह वाहनों में बालको का माल लेकर बाहर परिवहन करता था। यहां वह बालकोनगर के रिहायशी बस्ती बेलगरी में एक किराये का मकान ले रखा था जिसमें वह इन दिनों अकेले रह रहा था। आज सुबह उसकी लाश संदिग्ध हालत में कमरे में पड़ी हुई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने बालको आरक्षी केंद्र पहुंचकर दी। बालको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कार्रवाई के उपरांत उसे पीएम के लिए कोरबा जिला अस्पताल के चीरघर भिजवा दिया। बजाया जाता है कि प्रथम दृष्टया मृतक की मौत कमरे में सिगड़ी के धुआं के गैस के चपेट में आने से होने की संभावना आसपास के लोगों द्वारा जताई जा रही है। कुल मिलाकर मृतक चालक की मौत कैसे हुई इसका विधिवत खुलासा विस्तृत पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद किया जाएगा। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया गया है। उनका भी बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।