Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायपुर : 15 आदिवासी छात्रावासों के निर्माण के लिए 22.94 करोड़ की...

रायपुर : 15 आदिवासी छात्रावासों के निर्माण के लिए 22.94 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

72

रायपुर, 09 जून 2023 : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा 15 प्री-मेट्रिक आदिवसी छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए कुल 22 करोड़ 94 लाख 55 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक छात्रावास भवन 50 सीटर हैं, जिनका निर्माण एक करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए की लागत से कराया जाएगा।
गौरतलब है कि बीते वित्तीय वर्ष में राज्य में 50 सीटर क्षमता वाले 87 प्री-मेट्रिक आदिवासी छात्रावास भवनों का निर्माण कराए जाने का अनुमोदन किया गया था।

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत डांडगांव, विकासखंड बतौली में घुटरापारा,

विकासखंड लखनपुर में अरगोती एवं गुमगराकला, जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा में कुरडेग और महादेवडांड, विकासखंड कुनकुरी में नारायणपुर, रायगढ़ जिले के विकासखंड धरमजयगढ़ में बंगरसुता, विकासखंड लैलुंगा में बिरसिंघा, धमतरी जिले के विकासखंड नगरी में रिसगांव और बेलरगांव, महासमुंद जिले के विकासखंड बसना में बड़े साजापाली, विकासखंड पिथौरा में पथरला, कबीरधाम जिले के विकासखंड सहसपुर लोहारा में सिल्हाटी और कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के तंजारा में प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है।