कोरबा// निहारिका पेट्रोल पंप में टला बड़ा हादसा…बाइक में किक मारते ही लगी आग…पढ़े पूरी खबर

159

कोरबा।।

कोरबा के निहारिका क्षेत्र स्थित कुमार पेट्रोल पंप में उस वक़्त एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब एक बाइक में आग लग गयी।

पेट्रोल डालने के बाद किक मारते ही बाइक में आग लग गयी। गर्मी के दिनों में अग्निशील चीजे जल्दी आग के चपेट में आते हैं। उसी प्रकार हुआ कुछ यूं कि युवक के द्वारा टंकी से पेट्रोल लेने के बाद बाइक में लगातार किक मार रहा था।

जिससे केबल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। पंप के कर्मचारी ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ही अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करते हुए आग पे काबू पाया निश्चित ही कर्मचारियों की सूझबूझ की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गयी,मामला सिविल लाइन थाने का हैं।