Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// ट्रेलर ने एक्टिवा को लिया चपेट में, बाल-बाल बचे मां-बेटे

कोरबा// ट्रेलर ने एक्टिवा को लिया चपेट में, बाल-बाल बचे मां-बेटे

147

कोरबा।

तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए एक ट्रेलर चालक ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जहां वाहन चकनाचूर हो गया वहीं उसमें सवार मां-बेटे बाल-बाल बच गए।

कोयला परिवहन में लगे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीजे 0824 के चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दीपका थाना के सामने होटल-ढाबे के पीछे से गुजरी हरदीबाजार मार्ग में सुबह करीब 7 बजे एक एक्टिवा सवार महिला और उसके बेटे को चपेट में ले लिया। हादसे में जहां एक्टिवा पूरी तरह चकनाचूर हो गई, वहीं दैवयोग से महिला और उसका पुत्र इस हादसे में बाल-बाल बच गए। जिस तरह से ट्रेलर के पहिए में एक्टिवा फंस गया, उससे हादसे की भयावहता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि जरा सी भी चूक होती तो महिला व उसका बेटा का क्या होता। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन दीपका थाना के सामने हरदीबाजार मार्ग में दुर्घटनाएं होती रहती है और जाम लगा रहता है। जाम से ट्रकों के चालक तो परेशान होते ही हैं, आम जनता को अपने दफ्तर-दुकान, कामकाज के सिलसिले में जाने-आने, स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतें जाम के कारण होती है। यहां सड़क के किनारे दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए डिवाइडर बनाया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ताहीन होने के कारण थोड़ी सी ठोकर लगने से ही टूट जा रहे हैं।