Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा बारात जाने के एक दिन पहले ही दूल्हा ने लगा ली फांसी…लड़की...

बारात जाने के एक दिन पहले ही दूल्हा ने लगा ली फांसी…लड़की के बॉयफ्रेंड ने दी थी…धमकी…पढ़े पूरी खबर

114

लड़की के बॉयफ्रेंड ने दी थी। धमकी लड़के ने अपने बारात जाने के एक दिन पहले लगा ली फांसी।

बेमेतरा।

बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना के ग्राम ढनढ़नी में युवक ने शादी के एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बेटे की बारात की जगह पिता अर्थी तैयार कर रहा है। विवाह अक्ति पर्व पर 22 अप्रैल को होना था। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र साहू का विवाह कल अक्षय तृतीया को कवर्धा की लड़की के साथ होना था।

परिवार के लोग रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के बाद घर में विवाह की रस्म शुरू हो गई थी। इसी बीच मृतक सुरेंद्र साहू को उसकी होने वाली पत्नी के प्रेमी ने फोन कर शादी नहीं करने की धमकी दिया। फोन पर मिली धमकी से सुरेंद्र सहम गया और उसने इस घटना को अंजाम देने कदम उठा लिया। परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र रिश्ता पक्का होने के बाद काफी खुश था।

वह परिवार के साथ शादी की तैयारी में जुट गया और अपने रिश्तेदारों को पत्रिका देने भी उनके घर तक पहुंचा, लेकिन किसे मालूम था कि सुरेंद्र को कोई इस तरह की धमकी दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।