Sunday, October 25, 2026
Home क्राइम कैथल में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, 1 किलो से ज्यादा IED...

कैथल में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, 1 किलो से ज्यादा IED बरामद

55

हरियाणा : हरियाणा के कैथल में दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. पुलिस ने एक किलो से ज्यादा IED बरामद किया है. ये आईईडी लोहे के एक बक्से में रखा था. बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को निष्क्रिय किया. पूरे इलाके को सील कर दिया है. हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को इसकी गुप्त सूचना मिली थी.

पुलिस ने कहा कि आईईडी आरडीएक्स से भरा हुआ था और जींद रोड पर कांची चौक के एक गांव में सड़क किनारे से बरामद किया गया. हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शाम के समय आईईडी बरामद किया. तीतरम थाने के एसएचओ रामलाल ने फोन पर बताया कि आईईडी का वजन 1.16 किलोग्राम है.’ इसे लोहे एक बॉक्स में रखा गया था.

पुलिस ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया है. एसएचओ ने बताया कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसटीएफ ने पिछले महीने कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के पास एक जगह से करीब 1.3 किलोग्राम आरडीएक्स से भरा एक आईईडी बरामद किया था.

मई में हरियाणा पुलिस ने करनाल से चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से तीन आईईडी (प्रत्येक का वजन 2.5 किलो था) व एक पिस्तौल जब्त किया गया था. मार्च में अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे के पास सादोपुर गांव के एक पब्लिक स्कूल के पास एक सुनसान मैदान से तीन जिंदा हथगोले बरामद हुए थे.