Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा//गोद ली गई 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में लगाई फांसी,...

कोरबा//गोद ली गई 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, पुलिस ने मामला किया दर्ज

150

कोरबा।

सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर किशोरी के द्वारा खुदकुशी कर ली गई। वह कक्षा बारहवीं की छात्रा थी, जिसे कुछ समय पहले एक महिला अधिवक्ता ने गोद लिया था। घटना के दौरान छात्रा घर पर अकेली थी उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

उसने यह कदम क्यों उठाया,, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। खबर प्राप्त होने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।