Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा बिग ब्रेकिंग// बांगो थाना में एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की हुये...

कोरबा बिग ब्रेकिंग// बांगो थाना में एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की हुये हत्या का खुलासा… पढ़ें पूरी खबर

391

कोरबा।

जिले के बागों थाना से लगे बैरक में बीते दिनांक 9 मार्च की दरम्यानी रात बागों थाने में पदस्थ एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की नृशंस हत्या कर दी गई थी,जिससे ना सिर्फ जिले में बल्कि प्रदेश भर में इस खूनी वारदात की चर्चा जोरों पर थी, पुलिस पर पुलिस के ही कातिल को ढूंढने का बड़ा चैलेंज था, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी, आखिरकार 15 दिन बाद इस बड़े मामले को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है।

मामले में पुलिस ने ग्राम कोनकोना ठिहाईपारा,बावापारा निवासी करन गिरी को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया,कि दिसंबर माह में मृतक एएसआई द्वारा शराब की अवैध रुप से बिक्री किए जाने के मामले में प्रकरण बनाकर जेल भेज दिया था जहां आरोपी करीब 20 दिन तक जेल में रहा। जेल से छूटने के बाद आरोपी होलिका दहन के दिन गांव में डीजे बजाकर पर्व की खुशियां मना रहा था तभी एएसआई नरेंद्र परिहार ने डीजे को जप्त कर थाना ले आई। जिसे लेकर करण गिरी एएसआई के खिलाफ काफी आक्रोशित था। होली के दूसरे दिन जब थाना परिसर में सभी पुलिस कर्मी डीजे बजाकर होली का पर्व मना रहे थे तब आरोपी ने एएसआई की हत्या करने की योजना बनाई। होली का शोर थमने के बाद जब सभी पुलिस कर्मी अपने अपने कमरे में चले गए तब आरोपी नरेंद्र परिवार के कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। एएसआई ने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही आरोपी ने टांगी से ताड़बतोड़ हमला कर पुलिस अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया और टांगी को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया।