महिला की सड़ी गली लाश मिली… जांच में जुटी पुलिस

63

उमरगांव के झेपड़ा जंगल में महिला की सड़ी गली लाश मिलने पर हड़कंप मच गई है। शव देखने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है।

जगदलपुर।

पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले के दुबे उमरगांव से लगा झेपड़ा जंगल है।
जंगल में जाने वाले ग्रामीणों को पेड़ पर लटकी सड़ी गली लाश दिखाई दी। जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे ।

ग्रामीणों ने शव देखने की सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान पहने कपड़ों से हुई। जानकारी के अनुसार जिस महिला की शिनाख्ति की गई है वह 22 नवबर से लापता बतायी जा रही थी। महिला की शिनाख्त घाटलोहंगा निवासी 40 साल की नीरवती के रूप में हुई है। वह भाई के साथ रह रही थी।