Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा ससुर का बदला लेने ट्रांसपोर्टर से रंगदारी की मांग..व धमकी देने वाले...

ससुर का बदला लेने ट्रांसपोर्टर से रंगदारी की मांग..व धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार…आरोपी को बिहार से लोकेशन के आधार पर दबोचा पुलिस ने….पढ़ें पूरी खबर

175

सप्ताहभर पहले शहर के इतवारी बाजार निवासी ट्रांसपोर्टर काे जान से मारने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करने वाले बिहार के बदमाश निकले। पुलिस की विशेष टीम ने बिहार पहुंचकर दाेनाें आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है। सिटी काेतवाली, इतवारी बाजार निवासी कृपाल सिंह ट्रांसपोर्टर है।

एक सप्ताह पहले उनके माेबाइल नंबर पर नए नंबर से काॅल आया। बात करने पर सामने वाले ने कृपाल सिंह व उनके पुत्र गुरमित सिंह को जान से मारने की सुपारी मिलने की बात कहते हुए पैसे की मांग की। कई बार काॅल कर गाली-गलाैच व धमकी दी गई। कृपाल सिंह ने सिटी काेतवाली में रिपाेर्ट लिखाई थी। मामले की गंभीरता काे देखते हुए एसपी उदय किरण ने जांच व खाेजबीन करते हुए आराेपियाें काे जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।


सिटी काेतवाली पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद ली, जिसमें काॅल करने वाले के माेबाइल नंबर का लाेकेशन बिहार मिला। इस पर सिटी काेतवाली प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के निर्देश पर काेतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम बिहार रवाना हुई,

जहां टीम ने पतासाजी करते हुए राेहतास जिला के नवाडीह गांव से आराेपी राजकुमार उर्फ सोनू पासवान (20) धीरज कुमार (19) काे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्हाेंने रंगदारी वसूलने के लिए जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की, जिसके आधार पर उन्हें टीम गिरफ्तार कर कोरबा लाई और न्यायालय पेश किया किया जहां से दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।