Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// आईसक्रीम खाने के अंदाज़ पर कमेंट… दो पक्षों में जमकर मारपीट…...

कोरबा// आईसक्रीम खाने के अंदाज़ पर कमेंट… दो पक्षों में जमकर मारपीट… सीएसईबी चौकी क्षेत्र का मामला

119

कोरबा।

सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना पर पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में अपराध कायम किया है। जांच के साथ अगली कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिछली रात बुधवारी बाजार इलाके में सब्जी मण्डी के पास यह घटना हुई। बताया जाता है कि दो लोग आईसक्रीम खा रहे थे। उसी समय तीन लोग यहां पहुंचे और उन्होंने आईसक्रीम खाने अंदाज पर कमेंट किया। भाषा के स्तर के को लेकर यहां विवाद शुरू हुआ। बात गाली-गलौच तक जा पहुंची। इस दौरान किसी ने मौके का वीडियो बना लिया। इसमें महिला और एक पुरूष को भी गाली गलौच करते हुए देखा जा रहा है। बताया गया कि यहां पर मारपीट भी हुई और दोनों पक्षों ने जमकर हाथ चलाया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शिकायत और सूचनाओं पर त्वरित कदम उठाई जायेंगे