Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा//पिपरपारा कोहड़िया में हुए ड़ेढ लाख की चोरी का खुलासा…डॉग बाघा ने...

कोरबा//पिपरपारा कोहड़िया में हुए ड़ेढ लाख की चोरी का खुलासा…डॉग बाघा ने फिर एक बार पहुँचाया आरोपी तक…बस्ती का ही निकला चोर

136

कोरबा: जिले में स्नीफर डॉग बाघा ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए चोरी के आरोपी को धर दबोचा। CSEB चौकी अंतर्गत पीपरपारा कोहड़िया में सोमवार देर रात सूने मकान से 50 तोला चांदी के गहने, सामान और एक लाख नगद समेत डेढ़ लाख से ज्यादा की चोरी हो गई। मंगलवार को पड़ोसियों ने मकान मालिक को घटना को सूचना दी। खबर मिलने पर CSEB चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, पीपरपारा कोहड़िया में रहने वाले विनोद कुमार साहू सपरिवार कटघोरा मेला देखने के लिए गए हुए थे। वहां मेला देखने के बाद वे एक रिश्तेदार के घर कटघोरा में ही रुक गई। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई। दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद तुरंत विनोद अपने परिवार के साथ अपने घर वापस लौटे। घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 50 तोला चांदी के गहने, सामान और एक लाख नगद रुपए गायब थे।

मकान मालिक ने बताया कि तेल का टीपा और कुछ सामान भी चोर लेकर फरार हो गया। चोरी की सूचना उन्होंने तुरंत सीएसईबी चौकी पुलिस को दी। मौके पर डॉग बाघा के साथ पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। ​​​​​​​बाघा ने मौके पर मौजूद सामानों की गंध लेकर इधर-उधर घूमा फिर एक युवक तक पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया। सीएसईबी चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि स्नीफर डॉग बाघा की मदद से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी बस्ती का ही रहने वाला है।