पुणे-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा : 17 महिलाओं को कुचला….4 की मौके पर ही मौत

22

नासिक ; महाराष्ट्र से एक दर्दनाक जानकरी सामने आई है दरअसल पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 4 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। वैन चालक फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक,सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। आधी रात एक कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।