Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कलयुग मैं सत्संग व कथा सुनने से प्राणी, भवसागर से पार हो...

कलयुग मैं सत्संग व कथा सुनने से प्राणी, भवसागर से पार हो जाता है।….पूज्य दीदी हेमलता शर्मा,अपने मुखारबिंद से करा रही।……श्रीमद् भागवत कथा का श्रावण

116

कोरबा/पाली:-श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष प्रदान करने वाली कथा है ।इस दिव्य कथा के श्रवण मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। मोक्षदायिनी भागवत कथा को जिसने भी सुना है ,सभी को मोक्ष प्राप्ति के योग बने हैं, चाहे वह मनुष्य तन हो अथवा कोई जीव जंतु पशु पक्षी इस कथा के श्रवण मात्र से सभी जीवात्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से सारे पाप धुल जाते हैं। और प्राणी का कल्याण होता है, पाली माधवन स्थित ,सोनी परिवार में बीते 8 सितंबर से विधिवत पूजा,अर्चना एवं कलश यात्रा के साथ,आयोजित,श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के,दौरान व्यासपीठ पूज्य दीदी हेमलता शर्मा, ने उक्त बातें कहीं, उन्होंने आगे कहा कि जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है।इसी कारण उसे आनंद की प्राप्ति नहीं होती है। श्रीमद्भागवत महापुराण एवं निशंक रंग प्रेम का प्रतीक है जो सारे मनुष्य के जीवन का चरम लक्ष्य भागवत प्रेम को प्राप्त करना है भागवत के दिव्य रूप का शाश्वत अस्तित्व शाश्वत होता है। वह भी आनंद से परिपूर्ण है। भक्ति सदैव शुद्ध तत्व से में रहता है।अतः वाह किसी को हानि नहीं पहुंचाता। भगवान श्री हरि के कथा का श्रवण से जन्म ,जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का अलौकिक व अध्यात्मिक विकास होता है।जहां अन्य लोगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं।कलयुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है।सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जागृत हो जाता है।भागवत पुराण हिंदुओं के 18 पुराणों में से एक है।सत्संग व कथा के माध्यम से ही मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है वरना इस संसार में आकर मोह माया में पड़ जाता है।इसलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद् भागवत कथा सुनना चाहिए बच्चों को भी संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें भागवत साक्षात,श्रीहरि का रूप है पवन हृदय से इसका स्मरण, मात्र से करोड़ों पुण्य का फल प्राप्त होता है।इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं ।जबकि मानव प्राणी को इस कथा के श्रवण का लाभ प्राप्त होता हैपूज्य दीदी हेमलता शर्मा,कथा के माध्यम से भगवान के विभिन्न लीलाओं का अपने मुखारविंद से श्रवण करा रही है।आयोजन कर्ता ,राजेश सोनी ,श्रीमती मंजू सोनी, ओम सोनी, सोम सोनी, ने क्षेत्र एवं नगर के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।