यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम आज कोरबा शहर के पंचवटी विश्राम गृह में पहुंची राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी प्रियंका सारसर जिले के युवा कांग्रेस के पदाधिकारि व कार्यकर्ताओं की ली मीटिंग

147

छत्तीसगढ़/कोरबा(Q न्यूज़24)

कोरबा (शहर ) यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम कोरबा शहर युवा कांग्रेस कमेटी का समीक्षा बैठक लिया गया जिसमें दिल्ली से राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी युवा कांग्रेस सुश्री प्रियंका सारसर जी साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर , जोन A संभाग प्रभारी प्रदेश महासचिव नीरज घोरे,कोरबा जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी कोरबा ग्रामीण सह प्रभारी सोमा ठाकुर, खुशबू वैष्णव प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़, प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का छत्तीसगढ़ प्रदेश के उर्जा नगर कोरबा शहर के पंचवटी विश्राम गृह में कोरबा विधानसभा युवा कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी प्रियंका सारसर ने कहा कि युवा शक्ति में ही बदलाव लाने की क्षमता है जो कार्य अच्छे से करेगा उसे कोरबा विधानसभा, शहर कमेटी में पदाधिकारी मनोनयन कर कमेटी द्वारा बनाया जायेगा शहर क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में 5 यूथ,2 महिला 1 डिजिटल यूथ का गठन युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा जिसके कंधों पर आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जायेगी प्रदेश उपाध्यक्ष जोन प्रभारी मुज्जसम नजर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में हर संभव मदद किया जाएगा कोरबा शहर युवा कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश सचिव आकाश मिश्रा ने कहा की जोन एवं बूथ में जा जाकर संगठनात्मक कार्य करेंगे कोरबा शहर अध्यक्ष राकेश पंकज जी ने अपने कमेटी के सभी पदाधिकारियों को साथ मिलकर काम करने की अपील की प्रदेश महासचिव शहजाद आलम अंसारी जी प्रदेश महासचिव रूबी तिवारी जी , का निरंतर मिलता रहेगा युथ जोड़ो बूथ जोड़ो के कार्यक्रम में कोरबा विधानसभा शहर क्षेत्र के मेंयर श्री राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी युवाओं को संदेश दिया आप सभी युवा यूथ कांग्रेस चुनाव समाप्त हो चुका है। आपसी मतभेद भूलकर हम सब एक होके संगठन की मजबूती के लिए कार्य करे ताकि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार दोबारा बना सके उक्त कार्यक्रम में , एल्डरमैन आरिफ खान एल्डरमैन दीन दयाल सोनी जी कोरबा शहर उपाध्यक्ष प्राची दुबे के साथ, अजित बर्मन, मनीष आदित्य,सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास,अमित सिंह, राजू बर्मन, दिनेश,लगन चौहान,राजू,निखिल, नौशाद खान, राकेश चौहान, ओम पटेल, युवा कांग्रेस के वरिष्ट सदस्य व कार्यकर्ता, मुख्य रूप से मौजूद रहे।