Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प 30 जनवरी को

बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प 30 जनवरी को

68

बेमेतरा 27 जनवरी 2023 : बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्षन केन्द्र बेमेतरा जिला कार्यालय परिसर कक्ष क्रमांक-65 में 30 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे से दोप. 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें नियोक्ता सुकिषान बायोप्लाण्ट बिलासपुर द्वारा फील्ड आफिसर के 23 पद, योग्यता 12वीं वेतनमान 9500-17500 आयु 20 से 32 वर्ष स्थल कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली हेतु भर्ती किया जायेगा। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है।

अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में सोमवार 30 जनवरी 2023 को समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित हो सकते है।