Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुधिया रोशनी से नहाया राजभवन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुधिया रोशनी से नहाया राजभवन

57

रायपुर, 25 जनवरी 2023 : 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संपूर्ण राजभवन परिसर को रंग बिरंगे लाईटों से रोशन किया गया है। राजभवन दुधिया रोशनी में नहाया हुआ और राष्ट्र पर्व के उल्लास से सराबोर प्रतीत हो रहा है। फूलों से सुसज्जित परिसर, गणतंत्र की भोर के इंतजार में व्याकुल भी हैं और उसके स्वागत के लिए भी तैयार हैं।