Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण,...

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, दिया अंतिम रूप

60

नारायणपुर 24 जनवरी 2023 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल आज कलेक्टर अजीत वसन्त और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

उन्होने कार्यक्रम अनुसार बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों के परिजनों से मुलाकात व सम्मान एवं पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया।

कलेक्टर अजीत वसन्त ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप होंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, एडीसनल एसपी पुष्कर शर्मा, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर रामसिंग सोरी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा, रक्षित निरीक्षक दीपक साव सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।