Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा : गेस्ट लेक्चरर पद हेतु आवेदन आमंत्रित

बेमेतरा : गेस्ट लेक्चरर पद हेतु आवेदन आमंत्रित

57

बेमेतरा 23 जनवरी 2023 : जिला नोडल बेमेतरा के अंतर्गत संचालित विभिन्न औद्योगक प्रशिक्षण संस्थाओं में स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों के विरूद्ध विभिन्न व्यवसायों/विषयों के लिये प्रशिक्षण सत्र 2022-23 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 13 फरवरी 2023 को अपरान्ह 05.00 बजे तक कार्यालय अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा, कोबिया चौक बेमेतरा, जिला-बेमेतरा, पिन-491335 पते पर पंजीकृत डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते है।

पदो की जानकारी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यताएं एवं निर्धारित मापदंड नियम एवं शर्तों की जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप बेमेतरा जिले के वेबसाइट http://bemetara.gov.in/ पर एवं इस जिले में संचालित समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।