Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ : जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 23 जनवरी...

रायगढ़ : जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 23 जनवरी को

84

रायगढ़, 22 जनवरी 2023 : उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 23 जनवरी 2023 को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर पंजरी प्लांट रायगढ़ में प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर जानकी काटजू, सभापति नगर निगम जयंत ठेठवार उपस्थित रहेंगे।

शिविर में नि:शुल्क आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा शिविर और औषधी वितरण किया जाएगा। साथ ही क्षारसूत्र पद्धति से बवासीर रोगियों का परीक्षण कर इलाज किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी

डॉ.मीरा भगत ने समस्त जिलेवासियों को नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया है।