Sunday, October 25, 2026
Home उत्तर प्रदेश दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा रिकॉर्ड, यूपी, उत्तराखंड में बारिश के आसार

दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा रिकॉर्ड, यूपी, उत्तराखंड में बारिश के आसार

81

नई दिल्ली, 19 जनवरी 2023 : देश के कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शीतलहर ने बीते 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को दिल्ली में शीतलहर का आठवां दिन था, जो बीते 12 सालों में एक महीने में सबसे अधिक है। इससे पहले जनवरी 2020 में दिल्ली में 7 दिन तक शीतलहर का दौर रहा था।

यह भी पढ़ें :-पीएम मोदी द्वारा लिखित किताब ‘एक्जाम वारियर्स’ का राज्यपाल उइके ने विमोचन किया

कश्मीर में गुरुवार से बारिश और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर चिल्लई कलां की चपेट में हैं, ये 40 दिन की वो अवधि है जिस दौरान बर्फबारी की अधिक संभावना रहती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 23-24 जनवरी को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी होगी। इसका असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में भी देखने को मिलेगी। 26 जनवरी से उत्तर भारत में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।