Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री 17 जनवरी को कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र...

रायपुर : मुख्यमंत्री 17 जनवरी को कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

78

रायपुर, 17 जनवरी 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 17 जनवरी को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा और रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.50 बजे कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा पहुंचेंगे और वहां वे दोपहर 12 बजे आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2 बजे ग्राम रंजना पहुंचेंगे और वहां वे स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

बघेल दोपहर 2.50 बजे ग्राम रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात ग्राम रंजना से 4.25 बजे हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर 4.35 बजे कटघोरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल कटघोरा में शाम 5.40 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और वहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 7 बजे कटघोरा से प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे बिलासपुर के पटेल मैदान दयालबंद पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल रात्रि 9.30 बजे बिलासपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।