Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized कोरबा/कटघोरा// भेंट मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों...

कोरबा/कटघोरा// भेंट मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों व कटघोरा विधायक ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

67

कोरबा/कटघोरा।।

प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजना व ग्राम नोनबिर्रा में दौरा प्रस्तावित है।

जिसके मद्देनजर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, कलेक्टर संजीव झा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अधिकारियों के साथ ग्राम रंजना और नोनबिर्रा का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल का भी अवलोकन किया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने दोनों जगह पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ग्राम रंजना एवं नोनबिर्रा में विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री द्वारा जनता से किए जाने वाले भेंट मुलाकात स्थल, हेलीपैड स्थल, पार्किंग स्थल एवं आवागमन की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं पर तेजी से काम करते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।