Sunday, October 25, 2026
Home विदेश कोविड-19 का कहर : चीन में 2 से 3 महीनों तक रहेगी...

कोविड-19 का कहर : चीन में 2 से 3 महीनों तक रहेगी कोरोना की पीक

61

चीन, 13 जनवरी 2023 : चीन में कोरोना की पीक 2 से 3 महीने तक रहने की आशंका है। चीन के ही हेल्थ एक्सपर्ट जेंग गुआंग ने ऐसा दावा किया है। गुआंग के मुताबिक कोरोना अब वहां के गांव में भी हाहाकार मचाएगा। एक रिपोर्ट में उन्होंने लिखा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अभी तक शहर पर फोकस रखा गया है। अब समय आ गया है कि गांव की ओर भी ध्यान दिया जाए।

एक्सपर्ट ने गांव में कोरोना के फैलने की वजह चीन में 21 जनवरी से शुरू होने वाली लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों को बताया है। इस समय लोग अपने गांव में जाकर समय बिताते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक शहरों के लोग कोरोना को गांव तक लेकर जाएंगे। वहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण हालात और भी खराब होंगे।