Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर ने आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का...

स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर ने आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

52

रायपुर, 11 जनवरी 2023 : छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव श्री प्रसन्ना आर ने आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयां, स्वास्थ्य उपकरण सहित मरीजों की जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और जिले के स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।