Wednesday, September 9, 2026
Home देश भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले केसरी पगड़ी पहन अमृतसर पहुंचे...

भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले केसरी पगड़ी पहन अमृतसर पहुंचे राहुल गाँधी

58

नई दिल्ली : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी। इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में बदलाव हुआ है। राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला से निकलकर अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी पहन रखी है। उनके साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें गोल्डन टेंपल के बारे में जानकारी दी। गोल्डन टेंपल में अचानक एक कैमरामैन गिर पड़ा तो राहुल गांधी उसे उठाने के लिए दौड़ पड़े। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में खत्म हो गई है। आज शाम भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत पंजाब के अन्य नेता राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए आएंगे। 11 जनवरी से यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेकेंगे। सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी।