Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ,...

सूरजपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जनवरी

110

सूरजपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन संचालित सह-शिक्षा एवं आवासीय विद्यालय है जहाँ सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम संचालित है। विद्यालय में छात्र – छात्राओं को अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक -शिक्षिकाओं द्वारा उच्च गुणवत्ता पूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।

जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, जिला सूरजपुर मे कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी,2023 तक निर्धारित है। अभ्यर्थी अपना ऑनलाईन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं जो अभ्यर्थी सूरजपुर जिले के शासकीय,अर्ध शासकीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 मे कक्षा 5वीं में अध्ययनरत है.
इस हेतु प्रमाण पत्र प्रधानपाठक से प्रमाणित सत्यापित करा कर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं आवेदन हेतु (अभ्यर्थी का फोटो व हस्ताक्षर, अभिभावक का हस्ताक्षर 10-100 KB एवं सर्टिफिकेट का साईज 10-100 KB JPG File होना अनिवार्य है) अभ्यर्थी के जन्मतिथि 01.05.2011 से 30.04.2013 के मध्य होनी चाहिए।

आनलाईन आवेदन www.navodaya.gov.in वेबसाइट से निःशुल्क किया जा सकता है। चयन परीक्षा का दिनांक 29.04.2023 (शनिवार) निर्धारित किया गया है। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र अभ्यर्थी स्वयं आनलाइन प्राप्त कर सकेंगे । परीक्षा के सम्बंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, सूरजपुर तथा वेबसाईट www.navodaya.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नम्बर डॉ. आर.पी.यदु प्राचार्य 8839848587 डी.पी. देवांगन, परीक्षा प्रभारी +91-7338481419, एम. के. सोनी +91-7999019834, एच.जे. उमेश कुमार, +91-9617695775, सोनम गुप्ता +91-8770931325 में कर सकते हैं।