Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर : रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट का आयोजन 13 को

सूरजपुर : रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट का आयोजन 13 को

68

सूरजपुर/05 दिसम्बर 2023 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में 13 जनवरी 2023 को कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक कैपस्टन फैसिलिटिज मैनेजमेंट लिमिटेड हैदराबाद ने सिक्योरिटी गार्ड के 125 पद के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास, उंचाई 165 सेमी, आयु 18 से 35 वर्ष, जिनका वेतनमान 14500 रू. प्रतिमाह तथा सिक्योरिटी सुपरवाईजर 25 के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास, उंचाई 172 सेमी, आयु 30 से 35 वर्ष जिनका वेतनमान 18500 रू. प्रतिमाह होगा। सभी पद पुरूष आवेदकों द्वारा भरे जाऐंगे। इनका कार्य स्थल छ.ग. राज्य में होगा। अतः इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ 13 जनवरी 2023 को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।