Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// आईटीआई कोरबा में अप्रेंटिस मेला 9 जनवरी को

कोरबा// आईटीआई कोरबा में अप्रेंटिस मेला 9 जनवरी को

75

कोरबा।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में 9 जनवरी को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग, प्रतिष्ठान एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी आईटीआई कोरबा में 9 जनवरी को सुबह 9 बजे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।