Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ उत्तर बस्तर कांकेर : डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कांउसलिंग...

उत्तर बस्तर कांकेर : डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कांउसलिंग 12 से

56

उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय पाॅलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश सीजी पीपीटी-2022 कक्षा 10वीं के आधार पर ऑनलाइन कांउसलिंग प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए 12 से 16 सितम्बर 2022 तक अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन एवं डीव्हीसी कराना होगा।

सीटो का आबंटन 20 सितम्बर को किया जायेगा। आबंटित सीटों पर 21 से 24 सितम्बर तक प्रवेश दिया जायेगा। वर्तमान में शासकीय पाॅलीटेक्निक कांकेर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है, प्रत्येक ब्रांच मंे सीटों की संख्या 32 है।

समस्त तकनीकी पाठयक्रमों के लिए डीव्हीसी उक्त तिथियो में होंगी। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।