Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ धमतरी : हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी ओपन परीक्षा मार्च-अप्रैल में

धमतरी : हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी ओपन परीक्षा मार्च-अप्रैल में

101

धमतरी 02 जनवरी 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022-23 में शाला त्यागी विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी। इसके लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि 15 जनवरी तक नियत की गई है।

इसके लिए आवेदन फॉर्म कार्यालय की वेबसाईट ूूूण्बहेवेण्बवण्पद पर अपलोड की गई है, जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर नजदीक के अध्ययन केन्द्र में जमा कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्ययन केन्द्रों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे शाला त्यागी/शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें ओपन स्कूल परीक्षा में शामिल करना सुनिश्चित किया जाए।

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अध्ययन केन्द्रों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी राज्य ओपन कार्यालय अथवा संबंधित अध्ययन केन्द्र से सम्पर्क कर सकते हैं।