Sunday, October 25, 2026
Home खेल दुखद : फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में कैंसर...

दुखद : फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में कैंसर से निधन

81

महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा- हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस। पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार 1958, 1962 और 1970 में विश्व चैंपियन बनाया था।

पेले ने कुल 4 वर्ल्ड कप खेले। इसमें से तीन जीते। वे तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1,363 मैच खेले और 1,281 गोल किए। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल किए।