Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सुकमा : शौर्य पुरस्कार के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक

सुकमा : शौर्य पुरस्कार के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक

58

सुकमा, 28 दिसंबर 2022 : गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2023 को जिले के ऐसे बालक या बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अद्भुत वीरता का कार्य किए हैं उन्हें महामहिम राज्यपाल के द्वारा शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

शौर्य पुरस्कार के लिए आवेदन छ.ग. राज्य बाल कल्याण परिषद् रायपुर कार्यालय में 31 दिसम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। राज्य वीरता पुरस्कार योजना के तहत् बालक बालिका द्वारा दूसरे की जान बचाने के लिए किया गया कार्य, घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो, शौर्य कार्य की अवधि 1 जनवरी 2022 से 31 दिसम्बर 2022 के मध्य हो, आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी तथा कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है।

इसके साथ ही आवश्यक प्रमाण पत्रों में जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसा पत्र, एफआईआर की प्रति अथवा पुलिस डायरी और समाचार पत्रों की कतरने जो इस बाबत प्रकाशित हुआ हो संलग्न करना अनिवार्य है।