Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राज गोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राज गोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

113

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि राजगोपालाचारी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया और मंदिरों में दलितों का प्रवेश करवाया।

किसानों की कर्ज माफी, नशाबंदी और स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार प्रसार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए समर्पित रहे। श्री बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।